“एक दिन वीर राजपूत सपूतों के नाम” — गिरी-सुमेल बलिदान दिवस समारोह 2026 में आपका स्वागत है
कार्यक्रम का विवरण (Event Details) दिनांक: 5 जनवरी 2026, सोमवार समय: प्रातः 10:00 बजे स्थान: रणस्थली, गिरी, तहसील - रायपुर, जिला - पाली (राजस्थान)
इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान सरकार और समाज के कई दिग्गज अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वीर शिरोमणि राव भदाजी ट्रस्ट द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार, कार्यक्रम में निम्नलिखित महानुभाव पधार रहे हैं:
श्री रविन्द्र सिंह भाटी (माननीय विधायक, शिव)
यह आयोजन समस्त गिरी रणस्थली विकास समिति और वीर शिरोमणि राव भदाजी ट्रस्ट के तत्वावधान में किया जा रहा है।
तथा संरक्षक सदस्यगण: ठाकुर साहब आनंद सिंह जी देसु, किशन सिंह जी खारिया, जालम सिंह जी खामल, गोपाल सिंह जी रावर, जबर सिंह जी मंडला, हनुवंत सिंह जी भदावतों का गुड़ा एवं समस्त कार्यकारिणी।
इस बलिदान दिवस पर हम समस्त समाज बंधुओं से अपील करते हैं कि आप सपरिवार इस समारोह में पधारें। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का महापर्व है। आइए, उन वीरों की समाधि पर पुष्प अर्पित करें जिन्होंने हमारे ‘आज’ के लिए अपना ‘कल’ न्योछावर कर दिया।
“जय राजपुताना, जय माँ आशापुरा”